नई दिल्ली/लखनऊ। PM Modi’s Birthday | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर सीएम योगी सहित अलग-अलग दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।
बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है।
सीएम योगी ने खास अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। सीएम योगी ने लिखा, ‘Nation First’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है।
अखिलेश यादव ने दी बधाई
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।
मायावती ने स्वस्थ जीवन की कामना की
इसी तरह मायावती ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें।













