मशहूर मलयालम निर्देशक सैची के निधन पर जॉन अब्राहम ने जताया दुख

इस साल फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक मौत की खबरें सामने आ रही है। मशहूर मलयालम निर्देशक केआर सच्चिदानंदन उर्फ सैची का गुरुवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 16 जून को सैची को दिल का दौरा पड़ा था। सैची का इलाज त्रिशूर के जुबिली मिशन हॉस्पिटल में चल रहा था। गुरुवार को उनका निधन हो गया। वह 48 साल के थे। उनके निधन पर सेलिब्रिटी ने शोक जताया है। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने सैची के निधन पर दुख जताया है।
उन्होंने लिखा कि ऐसी प्रतिभा को खोने से बिखर गए, आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त, सैची। अभिनेता दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर सैची के निधन पर शोक जताते हुए उनके काम की तारीफ की और अपनी एक मुलाकात के बारे में बताया है। हाल में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने ऐलान किया था कि उन्होंने ‘अय्यपनम कोशियुम’ के हिंदी रीमेक के लिए अधिकार खरीद लिए हैं। जॉन फिल्म की कहानी से बेहद प्रभावित हुए थे। फिल्म ‘अय्यपनम कोशियुम’ को सैची ने निर्देशित किया था।
बतौर निर्देशक सैची की पहली फिल्म अनारकली थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। उसके बाद सैची ने लगातार दो हिट फिल्में बना  सुर्खियां बटोरी थी। उनकी पिछली फिल्म ‘अय्यपनम कोशियुम’ थी, जिसमें पृथ्वीराज और बिजू मेनन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।
इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रीमेक भी किया गया। उन्होंने फिल्म रन बेबी रन में बतौर मुख्य स्क्रिप्ट राइटर काम किया था। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here