राज्यसभा चुनाव: वोट देने के बाद बोले कमलनाथ-हम केवल एक सीट जीत रहे हैं

भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9.00 बजे से वोटिंग जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी अपने विधायकों के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने वोट देने के बाद कहा कि हम केवल एक सीट जीत रहे हैं।  राज्यसभा के लिए शुक्रवार सुबह जब मतदान शुरू हुआ, तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री नरोत्तम मिश्रा सबसे पहले वोट देने पहुंचे।
अपना वोट देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह तय है कि हम राज्यसभा की एक सीट जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सबको पता है कि भाजपा दूसरी सीट किस तरह से जीत रही है।
गौरतलब है कि तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस उन विधायकों को अपने खेमे में लाने में कामयाब नहीं हो सकी, जो कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे थे। राज्यसभा की रिक्त तीन सीटों के लिये भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह एवं फूलसिंह बरैया उम्मीयदवार हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या के अनुसार भाजपा के पक्ष में दो और कांग्रेस के पक्ष में एक सीट जाना सुनिश्चित माना जा रहा है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here