नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली-एनसीआर, मुबंई, बेंगलुरू समेत देश के 7 प्रमुख शहरों में प्रोजेक्ट पूरा होने के बावजूद डिलीवरी में देरी हो सकती है। नेशनल कैपिटल रीजन (NCR), मुंबई मेट्रो रीजन (MMR) और बेंगलुरू में एक लाख से ज्यादा यूनिट्स 2020 में लगभग पूरी तैयार हैं लेकिन कोविड-19 के चलते डिलीवर नहीं हो सकेगीं। पुणे में करीब 68,800 यूनिट्स तो कोलकाता में 33,850 यूनिट्स कम्पलीट होने की कगार पर हैं। वहीं, हैदराबाद में 30,500 यूनिट्स तैयार है। अब होमबायर्स को कम से कम छह माह से सालभर का इतंजार करना पड़ सकता है।
2021 में 4.12 लाख प्रोजेक्ट्स पूरा होना था
टॉप-7 शहरों में 2021 तक लगभग 4.12 लाख यूनिट्स प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की डेडलाइन है। 2020-2021 मिलाकर सिर्फ एनसीआर में 2.40 यूनिट्स पूरे होने थे। लेकिन अब वर्कर्स की कमी के चलते डिलीवरी में देरी होने की संभावना है।
ये सभी प्रोजेक्ट्स 2013 के बाद शुरू किए गए थे
एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा है कि मौजूदा हालात के चलते होमबॉयर्स को घर के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। 2020 में 4.66 लाख यूनिट्स और 2021 में कुल 4.12 लाख यूनिट्स डिलीवर होने वाली थी। ये सभी प्रोजेक्ट्स 2013 के बाद शुरू किए गए थे और इस समय अपने अंतिम फेज में थे। इसमें अकेले NCR में लगभग 2.40 लाख यूनिट्स को डिलीवर करना था।
एनसीआर में पहले से ही 2 लाख से ज्यादा प्रोजेक्टस प्रभावित
बता दें कि एनसीआर में पहले से ही 2 लाख से अधिक प्रोजेक्टस अपनी डेटलाइन से देरी में चल रही है। अनुज ने कहा कि दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में डेवलपर्स के पास कामगारों की भारी कमी है। अगर किसी डेवलपर्स के पास कैश की कमी नहीं है, तो भी उनमें से अधिकांश को फिर से निर्माण शुरू करने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि लाखों मजदूरों ने शहरों को छोड़ दिया है और अपने गांवों में वापस चले गए हैं। इसके अलावा, कई टॉप शहर अभी भी वायरस से जूझ रहे हैं।












