पेट्रोलियम कीमतें : कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन, सोनिया बोलीं मोदी सरकार ने जनता से पेट्रोल पर 18 लाख करोड़ वसूले

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि पेट्रोल-डीजल पर 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर मोदी सरकार ने 18 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूले हैं।

Advertisement

Sonia Gandhi attack on Modi government, said - increase excise duty 12 times to recover 18 lakh crore people - Delhi News in Hindi

वहीं सोनिया गांधी ने कहा एक तरफ कोविड 19 की जंग और दूसरी तरफ महंगे पेट्रोल-डीजल की मार ने देश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। लॉकडाउन के बाद मोदी सरकार ने 22 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं।

जयपुर: कांग्रेस कार्यकर्ता ऊंटगाड़ियों पर बैठकर सड़कों पर निकले। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट धरने में शामिल हुए।

सचिन पायलट धरने पर बैठे हुए।

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस बस में ले जाते हुए।

अहमदाबाद: यहां काग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार को बैलगाड़ी में रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता को उठाते हुए पुलिस।

बेंगलुरु: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया प्रदर्शन में शामिल होने के लिए साइकिल से निकले।

सिद्धारमैया (नीले कुर्ते में)

अमृतसर: जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के सदस्य और पार्टी समर्थक घोड़ागाड़ी पर स्कूटी चढ़ाकर निकल पड़े और पोस्टर लेकर विरोध जताया।

जालंधर: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

पटना: कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल, बैलगाड़ी और घोड़ा गाड़ी लेकर सड़कों पर निकले।

प्रदर्शन शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर स्पीक अप अगेन्स्ट फ्यूल हाइक कैंपने से जुड़ने की अपील की थी। एक मिनट के वीडियो में मैसेज दिया गया कि कोरोना और चीन संकट के बीच सरकार ने आम आदमी को अपने हाल पर छोड़ दिया है। लगातार 21 दिन तक पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाकर लूट मचाई है।

राहुल ने मैसेज दिया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से परेशान लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here