कंटेनर ने बाइक को 3KM तक घसीटा, आग लगी… मां-दो बेटियों की मौत

मैनपुरी। बेवर क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कंटेनर ने सफाई कर्मी की बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक कर्मी की पत्नी और दो बेटियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

टक्कर के बाद चालक कंटेनर रोकने के बजाय तीनों शव करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता ले गया। हादसे से कंटेनर में आग लग गई। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव मोर्चरी पर भिजवाए हैं।

कोतवाली क्षेेत्र के गांव कछपुरा निवाी 32 वर्षीय बाबी डीएम कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ससुराल बेवर क्षेत्र के नगला टांकन में है। सोमवार को उनकी 30 वर्षीय पत्नी सुमन चार वर्षीय पुत्री प्रियांशी और एक वर्षीय दिव्यांशी के साथ मायके गई थीं। शाम को बाबी भी ससुराल पहुंच गए। जहां से मंगलवार तड़के वह बाइक द्वारा पत्नी और पुत्रियों को लेकर गांव वापस लौट रहे थे।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.46.45 AM (1)

सवा चार बजे के करीब जब बाइक बेवर क्षेत्र से गुजरे नेशनल हाईवे पर गांव बनकिया के निकट पीछे से आए कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में सुमन और दोनों पुत्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि बाबी घायल हो गए।

टक्कर के बाद बाइक गाड़ी में ही फंस गई

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक हादसे के बाद फंसी बाइक और तीनों शवों को चालक कंटेनर रोकने के बजाय करीब तीन किमी दूर तक घसीटता ले गया। जिससे उसमें आग लग गई। इस बीच चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.46.45 AM

सूचना पर सीओ भोगांव आरके द्विवेदी और बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह फायर बिग्रेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां टीम ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने कंटेनर में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाल मोर्चरी पर भिजवाया। घायल बाबी को सीएचसी बेवर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 9.46.44 AM

हादसे से तीनों ही शव हो गए क्षत-विक्षत

हादसे के बाद चालक कंटेनर रोकने के बजाय बाइक को घसीटता चला गया। जिससे मां-बेटियों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर कई जगह शवों के अवशेष बिखर गए। जानकारी पर बताया गया कि कंटेनर कलकत्ता से स्पोट्स शू लादकर पंजाब के अमृतसर जा रहा था।

हादसे के बाद कंटेनर में आग लगने के कारण उसमें लदा सामान भी जल गया। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि हादसे में मां-बेटियों की मृत्यु हुई है। जबकि युवक घायल हुआ है। शव मोर्चरी पर भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here