जम्मू एंड कश्मीर के नौगाम में सेना ने ढेर किए दो आतंकी

श्रीनगर । उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में शनिवार को सेना द्वारा दो आतंकी मार गिराए गए। ये एलओसी पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद जवानों ने घात लगाकर हमला किया।

Advertisement

इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। दो एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

सेना ने आगे कहा, “आज तड़के एलओसी के पास कुपवाड़ा जिले में स्थित हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों के होने का पता लगा। सुरक्षा बलों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकी मारे गए। दो एके-47 सहित कई और हथियार बरामद किए गए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here