महाराष्ट्र के राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका इलाज मुंबई स्थित उनके शासकीय निवास में किया जा रहा है। बुधवार को मुंबई नगर निगम ने सत्तार के शासकीय निवास को सैनेटाइज किया और बंगले पर कार्यरत कर्मचारियों की कोरोना जांच की है।
जानकारी के अनुसार अब्दुल सत्तार को मंगलवार को शाम को ही तकलीफ होने लगी थी। इसी वजह से तत्काल उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब्दुल सत्तार को बंगले में ही एकांतवास में रखकर इलाज किया जा रहा है। अब्दुल सत्तार ने ट्विट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की है और उनके संपर्क में आने वालों को कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के वश्त्र-उद्योग मंत्री असलम शेख का कोरोना इलाज जारी है। इसी प्रकार राकांपा नेता फौजिया खान व शिवसेना विधायक वैभव नाईक, पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी राव पाटील निलंगेकर का भी इलाज मुंबई में इस समय हो रहा है। अब तक राज्य में गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड, लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे कोरोना बाधित हो चुके हैं। इन तीनों मंत्रियों का इलाज मुंबई में हुआ था और तीनों कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हो चुके हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here