ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ नीदरलैंड में फिर से होगी रिलीज

कोरोना महामारी के बाद कई देशों ने सिनेमाघरों को खोलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। अब बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’  को नीदरलैंड में फिर से रिलीज किया जा रहा है। ‘सुपर 30’अगले महीने छह तारीख को नीदरलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर दी।
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ पिछले साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि हॉलीवुड का दिल भी जीता था। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर लिखा-‘नीदरलैंड एक बार फिर से स्वागत करता है!  ‘सुपर 30′ 6 अगस्त से फिर से रिलीज हो रही है।’
भारत में फिल्म ‘सुपर 30’ पिछले साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक मैथमेटिशियन का किरदार निभाया था। यह फिल्म बिहार के मशहूर गणितज्ञ आंनद कुमार की जिंदगी से प्रेरित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की थी।  फिल्म ‘सुपर 30’ ऋतिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। भारत के कई सरकार ने रिलीज के बाद फिल्म ‘सुपर 30’ को टैक्स फ्री कर दिया था।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here