फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज होगा

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ काफी समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म पहली फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है जिन्होंने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज होगा।
ट्रेलर को शनिवार सुबह बजे 10 बजे यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दी।
तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर लिखा-‘फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर कल (1 अगस्त 2020) को सुबह 10 बजे आएगा। इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त 2020 को होगा।
फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में जाह्नवी कपूर पायलट की भूमिका में है। फिल्म में जाह्नवी के अलावा पंकज कपूर, अंगद बेदी, नीना गुप्ता, विनीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की प्रस्तुति जी स्टूडियो एवं धर्मा प्रोडक्शन द्वारा की जाएगी।
यह फिल्म पहले 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन में यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here