कोरोना से दहला यूपी : 24 घंटे में रिकॉर्ड 4453 मरीज बढे, 43 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 4,453 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85,261 पहुंच गई है। 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में 1630 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34968 हो गई है। राहत की बात है कि, अब तक 48,663 लोगों कोरोना की मात देकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Advertisement

अब तक 23 लाख से अधिक लोगों की जांच हुई
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 1,15,618 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं। 5 सैंपल के 3358 पूल लगाए गए, जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए, जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई। उन्होंने बताया कि अब तक सर्विलांस से 40823 इलाकों में 1,47,08,791 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 7,44,89,777 लोग रहते हैं।

गुरुवार को मिले थे 3705 नए केस

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कोरोनावायरस के 3705 नए मामले सामने आए थे। नए मरीजों के बढ़ने की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। लेकिन शुक्रवार को यह रिकॉर्ड टूट गया। 57 संक्रमितों की मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here