यूएई में फंसे 179 भारतीय सुरक्षित चंडीगढ़ लौटे : सीएचआईएएल

नई दिल्ली। यूएई से 179 भारतीय चंडीगढ़ लौटे हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटिटेड (सीएचआईएएल) की ओर से यह जानकारी दी गई है। सीएचआईएएल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि कोविज-19 महामारी के कारण यूएई में फंसे 179 भारतीय स्पाइसजेट की फ्लाइट नम्बर SG-9302 के जरिए छह अगस्त (गुरुवार) को चंडीगढ़ लौटे हैं। उन्होंने बताया कि वापस आए भारतीयों में अधिकतर लोग पंजाब या फिर उसके पास के राज्यों के हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जितने लोग भी पंजाब और उसके निकटतम राज्यों के जिलों से हैं वो सरकार के विशेष प्रतिनिधियों की देखरेख में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार एकांतवास (क्वारनटीन) में रखे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक लगभग 9.5 लाख भारतीय विदेशों से स्वदेश लौटे हैं।
दरअसल भारत सरकार की ओर से वंदे भारत मिशन की शुरुआत मई के महीने में की गई थी, जिसके तहत कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के कारण विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here