शिवसेना ने कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की

शिवसेना की आईटी सेल ने कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आईटी सेल की मांग है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इस मांग पर पुलिस कानूनी राय ले रही है। उधर, बीएमसी ने आज कंगना के ऑफिस पर अवैध निर्माण का नोटिस चिपकाया है। कंगना ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

 

कंगना को 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा
कंगना 9 सितंबर को ‘वाई’ कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि एक्ट्रेस को कोरोना की गाइडलाइंस फॉलो करते हुए 14 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन होना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर ही उनके हाथ पर क्वारैंटाइन की मुहर लगा दी जाएगी। वे दूसरे राज्य से आ रही हैं, इसलिए नियम पड़ेंगे।
इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि कंगना 7 दिनों के अंदर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं तो क्वारैंटाइन से छूट भी मिल सकती है।

सोमवार को कंगना के ऑफिस पर रेड पड़ी थी
कंगना ने पिछले दिनों एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार एक्ट्रेस पर निशाना साध रही है। कंगना ने पिछले हफ्ते एक वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को केंद्र सरकार ने कंगना को वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दे दी। उसके बाद बीएमसी ने कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here