भलाई कर रहा भारत, घुसपैठ कर रहा चीन, सेना ने 5 दिन में दूसरी बार चीन की मदद की

एलएसी। लद्दाख में बढ़ते तनाव के बावजूद भारतीय सेना चीन की लगातार मदद कर रही है। सेना ने एक बार फिर मानवीयता दिखाते हुए सोमवार को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास भटके हुए चीनी याक और उनके बछड़ों को चीन को सौंप दिया। सेना के ईस्टर्न कमांड ने इसकी जानकारी दी। सेना के मुताबिक चीनी अधिकारियों ने इसके लिए धन्यवाद भी कहा।

Advertisement

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ह्यूमन जेस्चर के तहत, भारतीय सेना ने 7 सितंबर को 13 याक और चार बछड़ों को चीनी सेना को सौंपा। ये सभी 31 अगस्त को एलएसी पार कर अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग आ गए थे। चीनी अधिकारियों ने इसके लिए धन्यवाद भी दिया।’’

 

3 चीनी नागरिकों की भी मदद की थी
भारतीय सेना ने इससे पहले रास्ता भटक गए 3 चीनी नागरिकों की मदद भी की थी। तीन सितंबर को सिक्किम के उत्तरी इलाके में करीब 17 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। चीनी नागरिकों की जान को खतरे को देखते हुए भारतीय सेना तत्काल वहां पहुंची और उन्हें ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई। ऊंचाई पर मुश्किल हालातों के लिए उन्हें खाना और गर्म कपड़े भी मुहैया कराए गए। 

चीन पर पांच लड़कों को किडनैप करने का आरोप

5 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने ट्विटर पर दावा किया था कि यहां के पांच लड़कों को चीन ने अगवा कर लिया है। एरिंग ने लड़कों के नाम भी बताए थे। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि पांचों लड़कों की सुरक्षित वापसी होनी चाहिए। अरुणाचल पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here