अनुराग, तापसी, स्वरा, शबाना समेत कई सेलेब्स ने शेयर किया #JusticeForRhea कैंपेन

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कई बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने एक मैसेज के साथ रिया के लिए न्याय की मांग की है। इन सितारों में ज्यादातर ऐसे हैं जिन्हें बॉलीवुड में एंटी मोदी कहा जाता है।

Advertisement

रिया के समर्थन में अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर, शबाना आजमी, करीना कपूर, विद्या बालन, अभय देओल, मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर वो मैसेज शेयर किया। इनमें से कई ने #JusticeforRhea लिखकर रिया के लिए न्याय की मांग की।

रिया की टीशर्ट पर लिखी लाइन्स शेयर कीं

रिया के समर्थन में इन सितारों ने जो मैसेज शेयर किया है, उसमें पितृसत्ता के खिलाफ वही पंक्तियां लिखी हैं, जो रिया की टी-शर्ट पर लिखी थीं, जब मंगलवार को वो एनसीबी कार्यालय पहुंची थीं। सितारों के शेयर किए उस मैसेज में लिखा है, ‘गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं, मैं और तुम’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here