आईपीएल : सुपर ओवर में ऐसे पलट गया मैच, देखती रह गई पंजाब

Kagiso Rabada of Delhi Capitals and Marcus Stoinis of Delhi Capitals during match 2 of season 13 of Dream 11 Indian Premier League (IPL) between Delhi Capitals and Kings XI Punjab held at the Dubai International Cricket Stadium, Dubai in the United Arab Emirates on the 20th September 2020. Photo by: Ron Gaunt / Sportzpics for BCCI

कैगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को सुपर ओवर में हरा दिया है।

Advertisement

इससे पूर्व मंयक अग्रवाल (60 गेंदों पर 89 रन, सात चौके, 4 छक्के) की तूफानी पारी के बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अंतिम पलों तक मैच में बनी रही। एक समय लग रहा था किंग्स इलेवन पंजाब के हाथ से मुकाबला निकल गया है लेकिन मंयक अग्रवाल ने एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की राह दिखा दी थी। हालांकि अंतिम ओवर में उनका विकेट गिरना पंजाब के लिए घातक साबित हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन का मामूली स्कोर बनाया था। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में चला गया है।

सुपर ओवर- पंजाब की बल्लेबाजी

  • गेंदबाज- रबाडा, बल्लेबाज- निकोलस पूरन और केएल राहुल
  • पहली गेंद- 2 रन
  • दूसरी गेंद- केएल राहुल आउट
  • मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए.
  • तीसरी गेंद- पूरन क्लीन बोल्ड
  • दिल्ली को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत

सुपर ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत  

  • पहली गेंद- डॉट
  • दूसरी गेंद- वाइड
  • तीसरी गेंद- दो रन
  • दिल्ली की जीत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से रबाड़ा व आर अश्विन ने क्रमश: दो-दो विकेट चटकाये जबकि मोहित शर्मा व अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट चटकाये। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से केएल राहुल (21) रन का योगदान दिया।

टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी दिल्ली के बल्लेबाज किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। नतीजा यह रहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी। जवाब में पंजाब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। समाचार लिखे जाने तक उसके चार बल्लेबाज 35 रन पर गिर गए थे।

दिल्ली को शुरुआत में चार ओवर में तीन विकेट केवल 13 रन पर गिर गए थे। शिखर धवन (00) के रन आउट होने के बाद चौथे ओवर में पृथ्वी शॉ (05) बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। पृथ्वी शॉह को मोहम्मद शमी ने पावेलियन भेजा। इसके बाद हेटमायर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके मोहम्मद शमी ने उनको अपना शिकार बनाया।

इस तरह केवल 13 रन पर तीन विकेट खोने वाली दिल्ली टीम संकट में नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋ षभ पंत ने दिल्ली को संभाला और 73 रनों को साझेदारी कर अपनी टीम को बड़ी राहत दी लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी इसके बाद चलते बने। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद का बल्ले से सम्पर्क नहीं हुआ और बोल्ड हो गए।

उन्होंने 29 गेंदों में 31 रन बनाए और रवि विश्नोई के शिकार बने। इसके बाद 15वें ओवर में केएल राहुल ने अपने सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी को गेंद थमाई। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (39) को अपना शिकार बनाया। इस तरह से उसकी आधी टीम 87 रन पर पावेलियन लौट चुकी थी।

87 रन पर पांच विकेट खोने वाली दिल्ली को दो और झटके लगे और 127 पर सात विकेट गिर गए थे लेकिन इसके मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके छक्के की बरसात कर दी। इस तरह से दिल्ली की टीम मैच में वापसी करती नजर आई। मार्कस स्टोइनिस 19वें ओवर में कॉट्रेल की गेंद पर लगातार 3 चौके लगाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7 विकेट पर 127 रन था। इसके बाद आखिरी ओवर में स्टोइनिस ने जॉर्डन की जमकर धुनाई की और 2 छक्के व तीन चौके लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here