Categories: खास खबर

बिहार चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया-मनमोहन का नाम

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 30 नेताओं को जगह दी गई है। सूची में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से स्पष्ट है कि वो बिहार चुनाव को लेकर कितनी संजीदा है। इस सूची में शायद ही पार्टी का कोई बड़ा या कद्दावर नेता छूटा है। हालांकि स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम शामिल होना चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के एक अस्पताल से इलाज कराकर वो घर लौटी है। वहीं खराब स्वास्थ्य की वजह से वह संसद के मॉनसून सत्र में शामिल भी नहीं हो सकी थीं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सूची जारी करते हुए कहा गया है कि आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले पहले फेज के चुनाव में 30 नेता चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्टार प्रचारकों की इस सूची को वेणुगोपाल ने निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया है। वैसे प्रचार कार्यक्रम को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से नेता वर्चुअल माध्यम से जनसभाओं को संबोधित करेंगे और कौन रैलियां निकालेंगे।

 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नाम-

कांग्रेस के प्रचारकों की सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, भूपेश वघेल, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शकील अहमद, शत्रुघ्न सिन्हा, निखिल कुमार, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद जावेद, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरूपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और विरेंद्र सिंह राठौर के नाम शामिल हैं।

admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

2 weeks ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

2 weeks ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

2 weeks ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

2 weeks ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

2 weeks ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

2 weeks ago