गोंडा में तीन दलित नाबालिग बहनों पर एसिड से हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में गोंडा में सोमवार को सोते समय तीन लड़कियों पर एसिड (केमिकल) फेंकी गई है। इसमें तीनों लड़कियां झुलस गयी हैं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोंडा जिले में थाना परसपुर के पसका गांव में सोमवार रात एक परिवार की तीन बेटियां छत पर सो रही थीं।

तभी किसी एक व्यक्ति ने तीनों पर एसिड से हमला कर दिया। जिसमें तीनों बच्चिां झुलस गयी हैं। यह केमिकल क्या है इसकी छानबीन हो रही है। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। तीनों बच्चियों की हालत अभी ठीक है। सबसे बड़ी लड़की 30 प्रतिशत तक जली है, दूसरी 20 प्रतिशत और तीसरी 7 प्रतिशत है। तीनों नबालिग हैं। अभी घटना का अंजाम देने वाले शख्स का कोई पता नहीं चला है।

मौके पर फोरंसिक टीम और डाग स्क्वायड लगी है। तीनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । यहां पर बड़ी बहन का इलाज किया जा रहा है। एसिड अटैक में उसका चेहरा झुलस गया है। बाकी दो बहनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

पिता का बयान- गांव में किसी से रंजिश नहीं थी

पीड़ित लड़कियों के पिता गोरई ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। 17, 12 और आठ साल की हमारी तीनों बेटियां छत पर सो रही थीं। उसी समय उन पर एसिड फेंका गया। एसिड की जलन से बड़ी बेटी जोर से चिल्लाई। वह तुरंत सीढ़ी से नीचे की तरफ भागी। तीनों बहनें एक साथ सो रहीं थीं। मैं भी सो रहा था, इसलिए देख नहीं पाया कि किसने फेंका है और कहां से फेंका है।

23 अक्टूबर को होने वाली थी बड़ी बिटिया की सगाई

रोते हुए पिता ने कहा, ”जब बेटी को गोद में उठाया तो पता चला तेजाब डाला गया है। 10 दिन बाद बड़ी बेटी की सगाई होनी थी। मेरी बेटियां छत पर बने कमरे में सो रही थी। पीछे से कोई बल्ली लगाकर ऊपर चढ़ा था। जिसने खिड़की से तेजाब फेंक दिया। जब लड़कियां चिल्लाई तो हम भाग कर ऊपर गए। हमने तड़पती बिटिया को गोद में ले लिया। तब मेरी बनियान भी कट कट कर गिरने लगी तब मुझे समझ आया कि तेजाब डाल दिया। अभी लखनऊ से बड़ी बिटिया की शादी तय किये थे। 23 अक्टूबर को सगाई होने वाली थी। अब सब कुछ बर्बाद हो गया है। गांव में हमारी किसी से रंजिश नहीं है।”

तहरीर मिलते ही पुलिस करेगी कार्रवाई

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परस पुर में पक्का कस्बे में एक घटना हुई है। सो रही तीन बच्चियों के ऊपर केमिकल से अटैक किया गया है। केमिकल कौन सा है इसकी जांच डॉक्टर कर रहे हैं। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि कौन सा केमिकल है। परिजनों से बात हुई है। उनका किसी पर शक नहीं है। अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। मौके पर डॉग स्कवाड और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तीनों बच्चियां नाबालिग हैं। परिजनों से तहरीर ली जा रही है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि अभी प्राथमिक स्तर पर यही लग रहा है कि इस घटना में कस्बे के लोग ही शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पस्का एक छोटा सा कस्बा है। अभी मुकदमे की तहरीर पीड़ित परिजनों से ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here