अपहरण की कोशिश हुई नाकाम तो युवती की हत्या, तमाशबीन बने रहे लोग

बल्लभगढ़। हरियाणा के अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते दिन यहां के बल्लभगढ़ में पेपर देकर कॉलेज से घर लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका निकिता बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी।

Advertisement

इस हत्या के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है परिजनों ने इकठ्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस बीच गुसाई भीड़ ने आज सुबह मीट की दुकान को तोड़ दिया और  जमकर हंगामा किया।

मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया है। उनके साथ ही लड़की का परिवार भी सड़क पर बैठा है। मृतका निकिता के परिवार का कहना है कि यह मामला लव जिहाद का है। हमने अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी है।

वहीं, मां का कहना है कि जिस तरह से मेरी की गोली मारकर हत्या की गयी उसी तरह से दोषियों का भी एनकाउंटर किया जाए। जब तक एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।

हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 2018 में भी निकिता के परिजनों ने तौफीक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद मामला सुलझ गया था।

क्या है पूरा मामला

राजधानी दिल्ली से महज 63 किलोमीटर दूर हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े कार सवार बदमाश सड़क पर गाड़ी रोकते हैं और लड़की का अपहरण करने की कोशिश करते हैं। लड़की के साथ ही उसकी सहेली भी है। दोनों विरोध करती है, लेकिन इन हैवानों को कोई डर नहीं। कोई परवाह नहीं। विरोध करने पर बदमाश पिस्टल निकाल कर धमकाने लगते हैं।

इसके बाद भी जब लड़की नहीं डरती है तो बदमाश उसे गोली मार देता है। मृतक छात्रा का नाम निकिता है। वो बीकॉम फाइनल ईयर की परीक्षा देकर बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज से लौट रही थी। तभी एक आई20 कार आकर लड़की के पास रूकी और कार सवार बाहर आकर निकिता को कार में बिठाने लगा। ड्राइविंग सीट पर दूसरा बदमाश था।

ये पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो जाती है। नोकझोक के बीच व्यस्त सड़क पर बाकी लोग भी तमाशबीन ही बने रहते हैं। लड़की को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। हत्या के बाद हड़कंप मच गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरा अब भी पकड़ से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here