पटना। बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी आज दो रैलियां कर रहे हैं।
Advertisement
UPDATE
दशहरे पर रावण का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया : राहुल गांधी
आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदी जी, अंबानी जी, अदानी जी के पुतले जलाए गए। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दुख की बात है कि दशहरे पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया।











