एक बार फिर भोजपुरी गाना लेकर आ रहे हैं अभिनव सिन्हा

भोजपुरी गानों को लेकर हमेशा लोगों के अंदर एक उत्सुकता रही है। कई किस्म के गानें लोगों को सुनने मिलते रहते हैं। हालांकि, अब इस इंडस्ट्री में बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कदम रख दिया है।

Advertisement

कुछ दिनों पहले वह बम्बई में का बा नाम से एक भोजपुरी रैप सॉन्ग लेकर आए। इसे मनोज बाजपेयी ने अपनी आवाज़ दी। मनोज वाजपेयी पर फिल्माए गए गीत ‘बम्बई में का बा’ की सफलता के बाद एक नए गाने के साथ हाजिर हो रहे हैं।

अनुभव के नए गाने का नाम ‘बे बबुनी’ है। इस बात की जानकारी अनुभव ने ख़ुद ट्वीट कर दिया है। उन्होंने इस गाने का पोस्टर लॉन्च किया है। अनुभव ने पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ई ला। एक ठे और भोजपुरी गाना। हम वादा निभाईला। परसों आइ।’ सीधे शब्दों में एक और भोजपुरी गाना आ रहा है। मैं अपना वादा निभाता हूं। परासों गानों को लॉन्च किया जाएगा।

पिछले गाने की तरह इसे भी अनुभव सिन्हा अपने होम प्रोडक्शन बैनर बनारस बीट के अंडर बना रहे हैं। गाने को रिलीज़ में टीसीरीज़ का भी साथ मिल रहा है। बे बबुनी एक भोजपुरी रोमांटिक नंबर होगा।

इसे अभय वर्मा पर फ़िल्माया जाएगा। अभय वर्मा इससे पहले कई विज्ञापन का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान वूट पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ मर्ज़ी में भी नज़र आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here