‘मोदी सरकार में ईवीएम नहीं बल्कि ‘एमवीएम’ यानि मोदी वोटिंग मशीन चलता है : राहुल

अररिया। राहुल गांधी मोदी-नीतीश की जोड़ी पर जमकर भड़के। अररिया में उन्होंने ईवीएम की नई परिभाषा गढ़ डाली तो वहीं बिहारीगंज में नीतीश पर निशाना साधा। मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां ईवीएम के बदले एमवीएम (मोदी वोटिंग मशीन) चलता है। बिहार में लेकिन ये एमवीएम इस बार काम नहीं करेगा। महागठबंधन की जीत होगी।

Advertisement

डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छह साल पहले जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। नीतीश जब मुख्यमंत्री बने तो कहा था बिहार बदल देंगे लेकिन ऐसा हुआ क्या? डबल इंजन की सरकार से जनता नाखुश है। इस बार बिहार में युवाओं में गुस्सा है।

बिहार में मक्का प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने लगाएंगे। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मक्के के कारखाने यहां नहीं लगेंगे तब तक किसानों को अपने अनाज का सही रेट नहीं मिलेगा। पंजाब में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने हैं इसलिए किसानों को सही रेट मिलता है।
हम चाहते हैं कि बिहार का अनाज यही बिके। कोशिश खेत के बिल्कुल पास मक्के को प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here