नई दिल्ली। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को यस बैंक घोटाला मामले में कपिल और धीरज वधावन की जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों DHFL के पूर्व प्रमोटर्स हैं। उन पर यस बैंक से जुड़े मनी लांड्रिंग का मामला चल रहा है।
Advertisement
न्यायमूर्ति सारंग वी कोटवाल की एकल पीठ ने कपिल और धीरज वधावन की जमानत याचिका खारिज करने का आदेश दिया। CBI ने इसी साल 7 मार्च को उन पर मामला दर्ज किया था।
यस बैंक में करोड़ों रुपए के घोटाले में उनके साथ यस बैंक के तत्कालीन MD और CEO राणा कपूर और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। अप्रैल में CBI ने महाराष्ट्र के सतारा से वधावन बंधुओं को हिरासत में लिया था।












