Thappad Review : अनुभव सिन्हा का दमदार डायरेक्शन और तापसी पन्नू की जबदस्त एक्टिंग

फिल्म : थप्पड़
निर्देशक : अनुभव सिन्हा
अवधि : 2 घंटे 22 मिनट
कलाकार : तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आजमी, माया सराओ, दिया मिर्जा, मानव कौल।

Advertisement

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्में लीक से हटकर होती हैं। थप्पड़ भी इसी बात को साबित करती है। सिन्हा की वर्ष 2018 में आई मुल्क में धर्म और वर्ष 2019 में आई आर्टिकल 15 में जाति को मुद्दा बनाया गया था। थप्पड़ में लैंगिक भेदभाव को दर्शाया गया है। अनुभव ने इसमें भी अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म में तापसी (अमृता) का किरदार सामान्य गृहिणी का है।

वह पति पावेल (विक्रम) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। विक्रम काफी महत्वाकांक्षी है। वहीं अमृता हमेशा चाहती हैं कि विक्रम के सारे सपने पूरे हो जाएं। इस बीच एक दिन एक पार्टी में विक्रम, अमृता पर हाथ उठा देता है। यह बात अमृता को बुरी तरह अखर जाती है।

सास तन्वी आजमी से लेकर उसकी मां रत्ना पाठक शाह तक उसे यही समझाते हैं कि ऐसी बातें होती रहती हैं और उसे समझौता कर लेना चाहिए। इस बीच, पावेल उसे वापस घर बुलाने के लिए एक कानूनी नोटिस भेजता है। अमृता मशहूर वकील माया सराओ के पास जाती है। वह भी उसे पति के पास लौटने की सलाह देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here