महाभारत, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और ये रिश्ते हैं प्यार के शो में नजर आ चुके टेलीविजन के सबसे पॉपुलर एक्टर जल्द शादी करने वाले हैं। हाल ही में शहीर ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका की तस्वीर शेयर कर रिलेशनशिप की खबरों को कन्फर्म किया था जिसके बाद अब एक्टर शादी करने वाले हैं।
शहीर शेख देढ़ साल से रुचिका कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिलेशनशिप के देढ़ साल बाद अब लव-बर्ड शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों नवम्बर के आखिर तक शादी करेंगे। सबसे पहले कपल कोर्ट मैरिज करेंगे जिसके बाद उनके घर में परिवार वालों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी रखी जाएगी। रजिस्टर मैरिज के बाद शहीर और रुचिका फरवरी 2021 में ट्रेडिशनल रीति-रिवाज को फॉलो करते हुए ग्रैंड सेरेमनी में शादी करेंगी।
कोरोना वायरस महामारी के चलते शहीर शादी को काफी साधारण रखना चाहते हैं। कोर्ट मैरिज के बाद शहीर जम्मू स्थित अपने घर में छोटा सा सेलिब्रेशन रखने वाले हैं जिसमें महज परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद फरवरी में मुंबई में ट्रेडिशनल शादी और ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।
कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी पहली मुलाकात
रिपोर्ट के अनुसार रुचिका और शहीर की पहली मुलाकात जजमेंटल है क्या फिल्म के सेट पर उनके एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। दो साल पहले हुई मुलाकात के कुछ महीनों बाद से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। तब से लेकर आज तक दोनों साथ हैं।
शहीर इन दिनों मॉडल प्रियंका खेरा के साथ गोवा में अपने आगामी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा शहीर जल्द ही शिल्पा शिंदे के साथ जी 5 की वेब सीरीज पौरशपुर में नजर आएंगे। ये सीरीज एक पीरियड ड्रामा होने वाली है जिसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। शहीर और शिल्पा के डिजिटल डेब्यू में अन्नू कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं।













