विमान क्रैश: नौसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट MiG-29K अरब सागर में गिरा

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट MiG-29K गुरुवार शाम 5 बजे क्रैश होकर अरब सागर में गिर गया। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह सामने आई। एक पायलट को ढूंढ लिया गया है और वह सुरक्षित है। दूसरे की तलाश जारी है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement

MiG-29 एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रमादित्य से ऑपरेट होते हैं। हाल ही में मलाबार में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त युद्धाभ्यास में MiG विमानों में हिस्सा लिया था।

इस साल MiG-29K का यह तीसरा क्रैश है। फरवरी में गोवा में रूटीन सॉर्टी (प्रैक्टिस उड़ान) के दौरान नेवी का MiG क्रैश हो गया था। तब पायलट ने खुद को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here