Corona Update : 24 घंटे में 540 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हजार 595 न से अधिक हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 36 हजार 595 नए मामले सामने आये हैं जबकि 540 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 95 लाख, 71 हजार, 559 पर पहुंच गई।

Advertisement

जारी किये गये आकड़ों के अनुसार, देश में अभी भी 4 लाख 16 हजार 82 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज अभी चल रहा है। बीते दिन 42 हजार 916 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक 90 लाख 16 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना के संक्रमण से अब तक एक लाख 39 हजार 188 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ 47 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें पिछले 24 घंटे में 11.70 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है।

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी रेट की बात करें तो दुनिया में सबसे ज्यादा भारत का ही है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।

राजधानी दिल्ली में बीते दिन 3944 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 82 की जान चली गई। अब तक 5 लाख 78 हजार 324 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30 हजार 302 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं बीते दिन 5329 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही 5 लाख 38 हजार 680 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9342 हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3350 नए मामलें सामने आये, जबकि 111 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 18 लाख 32 हजार 176 हो गया है। इनमें 88 हजार 537 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं गुरुवार को 3796 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही 16 लाख 95 हजार 208 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 47 हजार 357 लोग अपनी जान गंवा चुके है।

गुजरात में बीते दिन 1512 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं, और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 12 हजार 769 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 713 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1570 लोग रिकवर हुए हैं। इसके बाद ये संख्या बढ़कर 1 लाख 94 हजार 38 पर पहुंच गयी है। संक्रमण से 4018 लोग जान गंवा चुके हैं।

दुनिया भर की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.75 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 12,643 संक्रमितों की जान गई है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। इसके बाद इटली, मैक्सिको, ब्राजील, पोलांड, रूस, जर्मनी, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए। यूके में मौत की संख्या 60 हजार के पार हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here