आज 4 लाख से कम हो सकते हैं एक्टिव केस, यह 138 दिन में सबसे कम

नई दिल्ली। देश में कोरोना के एक्टिव केसों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख से भी कम हो सकती है। यह बीते 138 दिन में सबसे कम होगा। फिलहाल 4 लाख 2 हजार 4 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले 20 जुलाई को देश में 4 लाख एक हजार 709 एक्टिव केस थे।

Advertisement

वहीं, पिछले एक हफ्ते में करीब 3 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, एक्टिव केस में भी 6,397 की गिरावट दर्ज की गई। देश में अब तक 96 लाख 44 हजार 529 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 90 लाख 99 हजार 946 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 40 हजार 216 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष केएस आलागिरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख एक हजार 63 जांचे की गईं। इसी के साथ 5 दिसंबर तक देश में कुल 14 करोड़ 69 लाख 86 हजार 575 सैम्पलों की जांच की गई।
  • तमिलनाडु के कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरी रविवार को कोरोना पॉजिटव पाए गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य कांग्रेस ने इसकी जानकारी दी।
  • उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ टेस्ट पूरे हो गए हैं। देश में यह पहला राज्य है जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 2.60% यानी 5 लाख 53 हजार 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि इन संक्रमितों में 5 लाख 22 हजार 867 लोग ठीक हो चुके हैं। 22 हजार 245 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 7900 हो गई है।
  • दिल्ली में बीते एक महीने में हर दिन 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में कोरोना से होने वाली मौतों में 135% की बढ़ोतरी हुई है। यहां सितंबर में 899 लोगों की मौत हुई थी। अक्टूबर में यह आंकड़ा बढ़कर 1110 और नवंबर में 2612 हो गया। संक्रमण से अब तक 9574 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • राजस्थान सरकार ने मैरिज हॉल, गार्डेन के मालिकों को आदेश दिया है कि वह अपने यहां होने वाले आयोजनों में सुनिश्चित करें कि 100 से ज्यादा लोग न जुट सकें। 100 लोगों के आने के बाद एंट्री बंद कर दें।
  • मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना की समीक्षा बैठक की। इसमें इंदौर और भोपाल में संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा हुई। CM शिवराज ने कहा कि इंदौर और भोपाल के कलेक्टर्स जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से चर्चा कर लें। यदि रात्रि में बाजार बंद होने का समय 8 बजे से बढ़ाकर 10 बजे करने पर सहमति बनती है, तो अब इन दोनों शहरों में रात्रि 10 बजे बाजार बंद किए जाएं।
  • कोरोना वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने के लिए दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। दोनों एयरपोर्ट पर वैक्सीन के लिए खास तैयारियां की गई हैं। कार्गो सर्विसेज भी वैक्सीन के अनुसार तैयार की गई है। वैक्सीन की जरूरत के अनुसार टेंपरेचर भी होगा। दिल्ली एयरपोर्ट से हर साल 1.5 मिट्रिक टन कार्गो सप्लाई करने की क्षमता है। कार्गो फ्लाइट में माइनस 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले चैंबर बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here