7 दिसम्बर को प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा निकालेगी सपा, कन्नौज में अखिलेश संभालेंगे कमान

लखनऊ। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल सोमवार से पदयात्रा शुरू करेंगे। समाजवादी पार्टी की प्रदेशव्यापी किसान अखिलेश यादव कन्नौज में किसान पदयात्रा में शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है।

Advertisement

सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस लें। समाजवादी पार्टी इसके विरोध में पूरे प्रदेश में लगातार पदयात्रा आयोजित करेगी।

इसको लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का धान मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है,कीटनाशकों के दाम बढ़ गए। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है और सरकार किसानों से झूठे वादे कर रही है।

‘तीन काले कानूनों के खिलाफ यात्रा में गूंजेगा ‘आय बढ़ाओ और खेती बचाओ’ का नारा
एसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार किसान यात्रा में वर्तमान सरकार के कृषि संबंधी तीन नये काले कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। बीजेपी इन कानूनों को लेकर उनकी चिंताओं को दूर करने में हमेशा से नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि 32 साल पहले दिल्ली में कुछ ऐसा ही नजारा था, जब महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में 25 अक्टूबर 1988 को दिल्ली के बोट क्लब में किसानों की रैली हुई थी। तब पूरे देश के किसान दिल्ली आकर बोट क्लब में इकट्ठा हुए थे। 5 लाख किसानों का नेतृत्व किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत कर रहे थे। सात दिन बाद राजीव गांधी सरकार के हथियार डाल देने के बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ था।

सात दिसम्बर को हर जिले में निकलेगी यात्रा

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अनुसार 7 दिसम्बर से उनकी पार्टी यूपी के हर जिले में ‘किसानों की आय बढ़ाओ’ और ‘खेती-किसानी बचाओ’ के नारों के साथ किसान यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि इस किसान यात्रा में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी पैदल यात्रा करने के साथ साइकल, मोटरसाइकल और अन्य साधनों से रैली निकालते नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here