कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अजीत डोभाल के बेटे से क्यों मांगी माफी?

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभील के बेटे विवेक डोभाल से माफी मांगी है। उन्होंने यह माफी आपराधिक मानहानि मामले में मांगी है।

Advertisement

दरअसल विवेक डोभाल ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश और कारवां मैगजीन के खिलाफएक बयान और लेख के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

वरिष्ठ  कांग्रेस नेता रमेश ने अपने बयान में कहा, ‘मैंने विवेक डोभाल के खिलाफ बयान दिया। चुनावों के समय मैंने गुस्से में आकर कई आरोप लगाए। मुझे इसका सत्यापन करना चाहिए था।”

वहीं इस मामले में विवेक डोभाल ने कहा, ‘जयराम रमेश ने माफी मांगी है और हमने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन कारवां पत्रिका के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला जारी रहेगा।’

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने बीते सोमवार को कथित रूप से मानहानिपूर्ण लेख प्रकाशित करने पर एक समाचार पत्रिका के खिलाफ फौजदारी मानहानि शिकायत दायर की थी।

 

इस मामले में उन्होंने कांग्रेसी नेता जयराम रमेश के खिलाफ भी अभियोजन का अनुरोध किया था। कारवां पत्रिका, इस लेख के लेखक तथा रमेश के खिलाफ शिकायत दायर की गई है।

इस लेख में दावा किया गया कि विवेक डोभाल एक विदेशी फंड फर्म चला रहे हैं जिसके प्रमोटरों की संदिग्ध पृष्ठभूमि रही है। इस मामले में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल मंगलवार को सुनवाई कर सकते हैं।

मालूम हो ‘द कारवां’  नाम की एक वेब मैग्जीन ने अजीत डोभाल और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल केमैन आइलैंड में हेज फंड चलाते हैं। यह हेज फंड 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के महज 13 दिन बाद पंजीकृत किया गया था। विवेक का यह व्यवसाय उनके भाई शौर्य डोभाल के व्यवसाय से जुड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here