अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी बर्बाद हुईं : राहुल गांधी 

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।

Advertisement

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना संक्रमण के एक करोड़ मामले हो गए और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई। अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था। लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।’’

 

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई। संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी हालांकि बढ़कर 95.50 लाख हो गई है। गत 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here