Categories: देश

बिहार में राजद नेता रवि यादव की गोली मारकर हत्या, नाराज लोगों ने किया हंगामा

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता रवि यादव के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राजद नेता और भेड़री गांव निवासी रवि यादव बुधवार की शाम एक श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए गए थे, लेकिन वे देर रात तक नहीं लौटे। गुरुवार की सुबह उनका शव गड़हनी के पास से बरामद किया गया है।

मृतक के सिर में गोली लगी है. वहीं, उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है, राजद नेता के साथ पहले मारपीट भी की गई और फिर बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गड़हनी के थाना प्रभारी और जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग को गड़हनी के पास लेकर आरा-पीरो-सासाराम मुख्य मार्ग जाम कर दिया है। पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, परिजनों का आरोप है कि राजनीति के कारण उसकी हत्या की गई है। मृतक पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा चुका था, हालांकि मामूली अंतर से चुनाव हार गया था। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

1 week ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

1 week ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

1 week ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

1 week ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

1 week ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

1 week ago