प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर महीने बंगाल दौरा

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के लिए पश्चिम बंगाल महत्वपूर्ण बन गया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तक हर महीने कम से कम एकबार आने की घोषणा की है। अब इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गए हैं।
प्रदेश भाजपा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री हर महीने कम से कम एकबार बंगाल जरूर आएंगे। वह यहां लोगों से मुखातिब होंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विफलताओं तथा कुशासन को लेकर हमला भी बोलेंगे।विधानसभा चुनाव तक हर महीने प्रधानमंत्री का बंगाल दौरा ममता बनर्जी पर दबाव बनाने की कोशिश मानी जा रही है।
अगले महीने 12 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल में रहेंगे। उनकी मौजूदगी में भी ममता बनर्जी की पार्टी के कई अन्य विधायकों और मंत्रियों के भाजपा में शामिल होने के आसार हैं। इसके अलावा राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के 294 केंद्रीय नेता आएंगे।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here