शेयर मार्केट LIVE:नए साल में बजार नए स्तर की ओर, सेंसेक्स 48 हजार के करीब

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 129.06 अंक ऊपर 47,880.39 पर कारोबार कर रहा है। इंट्राडे में इंडेक्स ने 47,954.54 के स्तर को छुआ। सेंसेक्स की बढ़त को टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस और बजाज ग्रुप के शेयर लीड कर रहे हैं।

Advertisement

BSE पर लिस्ट कुल कंपनियों का मार्केट कैप 189.05 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एक्सचेंज पर कुल 2,907 कंपनियों के शेयरों में ट्रेड हो रहा है। इसमें 1,880 के शेयर बढ़त कारोबार कर रहे हैं। यानी एक्सचेंज पर 64% शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी 14 हजार के पार

निफ्टी इंडेक्स 36.05 अंक ऊपर 14,017.80 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स का टॉप गेनर M&M का शेयर है। शेयर 2.35% ऊपर 737.50 के प्राइस पर कारोबार कर रहा है। UPL, SBI, मारुति और TCS के शेयर 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर ICICI बैंक और SBI लाइफ के शेयर 1-1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा हिंडाल्को, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ग्रासिम के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 33.95 अंक ऊपर 47,785.28 पर और निफ्टी 14.35 अंक ऊपर 13,996.10 पर खुला था।

एंटनी वेस्ट की लिस्टिंग

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल का शेयर BSE पर 36.5% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। IPO में इश्यू प्राइस 315 रुपए था, जबकि BSE पर शेयर की लिस्टिंग 430 रुपए पर हुई है। लिस्टिंग के बाद शेयर 492.75 रुपए तक मजबूत हुआ। यानी इश्यू प्राइस से 56% तक तेजी शेयर में देखने को मिली है। इससे पहले कंपनी का IPO अपने इश्यू साइज से करीब 15 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। शेयर 444 रुपए के प्राइस पर कारोबार कर रहा है।

FY 2021-22 में इकोनॉमी ग्रोथ

रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था FY 2021-22 में लगभग 10% की पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद है। एजेंसी ने इससे पहले 2020-21 के लिए इकोनॉमी में 7-7.9% की गिरावट का अनुमान जारी किया है, जो साल के शुरुआत में 4.2% पॉजिटिव था।

गुरुवार को बाजार सपाट बंद

कल सेंसेक्स 5.11 अंक ऊपर 47,751.33 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इंडेक्स में बजाज, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई पर 3,170 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हुई। इसमें से 54% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.03 लाख करोड़ रुपए रहा।दूसरी ओर निफ्टी सपाट 13,981.75 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में श्री सीमेंट का शेयर भी 2.44% नीचे 24 हजार रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here