जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने की पहल, हेल्पलाइन नम्बर जारी

न्यूज 7 एक्सप्रेस ब्यूरो

Advertisement

-एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी ट्रैफिक व समस्त टीआई और टीएसआई के साथ बैठक की

लखनऊ। रोजाना जाम के झाम से जूझ रहे राजधानीवासियों को निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने हेल्पलाइन नम्बर ९४५४४०५१५५ जारी किया है। हेल्पलाइन नम्बर पर आप शहर के किसी भी इलाके में लगे जाम की समस्या की जानकारी कॉल कर या फिर वाट्सएप पर मैसेज के जरिए दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में कारगर यातायात कर्मियों को सम्मानित भी किया जायेगा। ट्रैफिक कर्मियों के सहयोग में सिविल पुलिस भी जुटेगी।

शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात पाने के लिए बुधवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी ट्रैफिक व समस्त टीआई और टीएसआई के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हेल्प लाइन नं0 9454405155 जारी किया है। इसके अलावा पूर्व से चले आ रहे यातायात हेल्पलाइन नं0 1073 को डिस्ट्रिक्ट कन्ट्रोल रूम से ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम मे किया जायेगा। एसएसपी ने कहा कि जनता जाम की समस्या की जानकारी हेल्पलाइन नं0 पर मैसेज या कॉल कर दे सकती है। जाम की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जायेगी। जिससे शहर में जाम की स्थिति से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।

बैठक के दौरान उन्होंने समस्त राजपत्रित अधिकारियो/टी0आई0/टी0एस0आई0 से कहा कि वह जनता के साथ मीटिंग करके उनसे यातायात व्यवस्था से सम्बन्धित पहलुओं को जानकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था मे लगे सभी अधिकारियो व कर्मचारियो को डिजाइनर जैकेट्स व क्रास जेकेट्स दी जायेंगी। जिससे दूर से ही उनकी पहचान जनता को हो सके। इन जैकेट्स की सहायता से रात मे भी यातायात व्यवस्था मे लगे पुलिस कर्मियो को दूर से ही आसानी से पहचाना जा सकेगा। यातायात व्यवस्था मे लगे समस्त आरक्षियों को एक बैज प्रदान किया जायेगा, जिससे उनकी पहचान हो सकेगी तथा उनकी जवाबदेही तय होगी। ईमानदार तथा समर्पित पुलिसकर्मियो की ड्यूटी शहर के स्थानों पर लगायी जायेगी, जिससे यातायात व्यवस्था मे सुधार होगा।

जिन स्थानों पर ज्यादा ट्रैफिक होता है, उन स्थानों पर स्थानीय पुलिस के चौकी इंचार्जो की मदद लेकर ट्रैफिक लगने के कारणों का पता लगाया जायेगा तथा यातायात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस की सहायता से संयुक्त रूप से उस समस्या का हल करके यातायात व्यवस्था को सुधारा जायेगा। कई महीनों से एक ही चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदली जायेगी तथा विभिन्न चरणों मे विभिन्न स्थानों पर लगायी जायेगी जिससे उन पुलिसकर्मियो को राहत महसूस होगी। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियो को सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता मे सुधार होगा तथा वह मन लगाकर ड्यूटी करेंगे। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये एक जागरूक व समर्पित टीम बनायी जायेगी, जो यातायात व्यवस्था को सुधारने मे अपना योगदान देगी। जिन चैराहो पर लगी ट्रैफिक लाइटे खराब हो गयी है, उनकी मरम्मत करायी जायेगी जिससे जनपद लखनऊ की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी।

आटो पर यूनिक नम्बर कसी जायेगी चालकों पर लगाम

एसएसपी ने बताया कि राजधानी में चलते वाले तमाम आटो को 4 अंकों का एक यूनिक नम्बर दिया जायेगा। यह नम्बर आटो के आगे बड़े अंकों में लिखा होगा। उन्होंने कहा कि आटो से सबन्धित होने वाले अपराधों तक पुलिस को पहुंचने काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आटो का नम्बर याद रखना पीडि़त के लिए मुश्किल होता है। 4 अंकों का यूनिक नम्बर पीडि़त आसानी से याद रख सकता है। यूनिक न बर के माध्यम से पुलिस आटो मालिक और चालक तक आसानी से पहुंच सकेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आटो चालक द्वारा दुव्र्यवहार करने पर उसकी शिकायत यूनिक नम्बर के जरिए की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here