24 घंटों में सामने आए 19 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 224 नई मौतें

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 19,078 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,03,05,788 हो गई। देश में इसी दौरान कोविड-19 से 224 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,49,218 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। देश में फिलहाल 2,50,183 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 99,06,387 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Advertisement

अब कुल 21 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां रिकवरी रेट राष्ट्रीय दर से भी ज्यादा है। देश में अब तक 99 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट 96.1% पहुंच गया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे 21 राज्य और UT में रिकवरी रेट 96.1% से भी ज्यादा है। अरुणाचल में तो 99.1% लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

रिकवरी रेट के मामले में अरुणाचल के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडीशा, दादर-नगर हवेली, त्रिपुरा और असम में 98% से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, मेघालय और अंडमान-निकोबार समेत 12 राज्य और UT में 97% से ज्यादा और गोवा, नगालैंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 96.1% से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

24 घंटे के अंदर 19 हजार नए केस
पिछले 24 घंटे के अंदर 19 हजार 378 नए केस मिले। 22 हजार 938 लोग रिकवर हुए और 225 की मौत हो गई। देश में अब तक 1.03 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अच्छी बात ये है कि अब तक 99.04 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, अब तक 1.49 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है।

एक्टिव केस 6 महीने में सबसे कम
इस बीच, एक्टिव केस की संख्या भी 2.50 लाख से नीचे आ गई है। अब देश में 2 लाख 48 हजार 882 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ऐसा 4 जुलाई यानी 6 महीने के बाद हुआ है। 4 जुलाई को देश में 2 लाख 45 हजार एक्टिव केस थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here