बिग बॉस के घर गेस्ट बनकर पहुंची सनी लियोन, जानिए फिर क्‍या हुआ

विवादों की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहने वाले टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन ने भी विवाद तो बहुत खड़े करने की कोशिश की है लेकिन वह इसमें कामयाब न हो सका। इसलिए, शो के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि इस बार वह अपने इस सीजन का अंत अपने तय समय के मुताबिक ही करेंगे।

Advertisement

फिलहाल वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान बिग बॉस 14 के घर के अंदर प्यार की लहर चल रही थी, शो में सनी लियोन ने गेस्ट के तौर पर एंट्री ली थी। इस दिन जहां एजाज खान को पवित्रा पुनिया के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार करते हुए देखा गया था, वहीं एली गोनी को जैस्मीन भसीन को प्रपोज करते हुए शादी का प्रस्ताव देते हुए देखा गया।

होस्ट सलमान खान ने सनी का शो में स्वागत किया और उनके साथ कुछ मजेदार गाने भी गाए। जल्द ही, हमने उन्हें “डॉक्टर सनी” के रूप में घर के अंदर देखा। सभी प्रतियोगियों को नए साल की शुभकामनाएं देने के बाद, उन्होंने उन्हें एक-एक करके उन सबको चेक-अप के लिए उनके पास आने को कहा।

एजाज़ चेकअप के जाने वाले प्रतियोगी थे। उनकी हार्टबीट चेक करने के बाज सनी ने मजाकिया सहजे में कहा कि उन्हें पवित्रा, पवित्रा, पवित्रा सुनाई दे रहा है। सनी ने एजाज़ कहा, “दिल का बिमारी है आपको, मुझसे ईसीजी करना पड़ेगा। एक मॉक ECG करने के बाद सनी ने उन्हें एक पेपर दिखाया, जिसमें हर एक प्वाइंट पर पवित्रा का नाम था।

इसके बाद एजाज़ ने कहा, “यह सच्चाई है। मेर दिल की हर धड़कन पवित्रा के लिए है। मैं वास्तव में उसे मिस कर रहा हूं और चाहता हूं कि मैं उसके साथ रहूं।” पवित्रा और एजाज़ बिग बॉस 14 के घर के अंदर मिले और उनके बीच एक स्पेशल बॉन्ड बन गया था। पवित्रा ने अक्सर अपनी भावनाओं को कबूल किया लेकिन एजाज़ ज्यादातर बार यही कहता था कि वह लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने से डरता है।

उनके इलाज के रूप में, सनी ने एजाज़ को पवित्रा के लिए अपनी भावनाओं को खुलकर बताने के लिए कहा। इसके बाद शर्माते हुए एजाजड ने  कहा, “हाय पावी, हैप्पी न्यू ईयर। तुम्हें बहुत याद करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे तुमसे प्यार हो रहा है। शायद प्यार एक भारीभरकम शब्द होगा, लेकिन मैं जरूर तुमसे मिलना चाहता हूं और तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं। लेकिन मुझे यहां भी रहना है और ट्रॉफी के लिए फाइट भी करनी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here