अखिलेश का तंज, कहा- वो अपने को जन नहीं धन-प्रतिनिधि मानती है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है।

Advertisement

अखिेलश यादव ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि, भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है, इसीलिए धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है। भाजपा भूल रही है कि वो जिन्हें नुकसान पहुंचा रही है, वे संकट से संघर्ष करनेवाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते।

इससे पहले उन्होंने लिखा कि, भाजपा सरकार ने किसानों को फिर निर्थक वार्ता करके अगली तारीख दे दी। हर बार आधा दिन गुजार कर 2 बजे बैठक करने से ही लगता है कि भाजपा सरकार आधे मन से आधे समय काम करके, इस आंदोलन को लम्बा खींचना चाहती है, जिससे किसानों का हौसला टूटे, पर किसान टूटनेवाले नहीं, सत्ता का दंभ तोड़नेवाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here