भाजपा किसानों की बात सुनने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही है : माकन

जयपुर। कांग्रेस के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के किसान आंदोलन पर दिये बयानों को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि भाजपा किसानों की बात सुनने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही है।

Advertisement

नवगठित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे माकन ने मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक किसानों का मजाक उड़ा रही हैं, वह इस तरह की बयानबाजी कर उनका तिरस्कार कर रही है जो बड़ी शर्मनाक बात हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं के इन बयानों की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।

माकन ने कहा कि कांग्रेस किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रही हैं और पन्द्रह जनवरी को देश भर में राजभवनों का घेराव किया जायेगा। इसकी तैयारी की कार्यकारिणी में विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में निकाय एवं विधानसभा उपचुनाव को लेकर तथा राजनयिक नियुक्ति के संबंध में अच्छे लोगों के नाम तलाशने पर भी विचार होगा। इससे पहले  माकन के जयपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनकी अगवानी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here