शेयर मार्केट LIVE: दोपहर बाद बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 49200 के लेवल पर

नई दिल्ली। प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते ओवरऑल मार्केट लाल निशान में कारोबार कर रहा है। BSE सेंसेक्स 49,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह इंडेक्स ने ऑलटाइम हाई 49,795.19 को छुआ। गिरावट में फाइनेंशियल शेयर सबसे आगे हैं। आज मार्केट बंद होने के बाद IT सेक्टर की प्रमुख कंपनियां विप्रो और इंफोसिस दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।

Advertisement

सेंसेक्स में रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरावट

दोपहर 01:49 बजे BSE सेंसेक्स 268 अंक नीचे 49,248.54 पर कारोबार कर रहा है। इसमें बजाज फाइनेंस का शेयर 4.13% नीचे कारोबार कर रहा है। इसी तरह बजाज फिनसर्व और HDFC के शेयरों में भी 2-2% की गिरावट है। हालांकि M&M का शेयर 5.99% ऊपर कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 3,123 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,877 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। यानी 60% शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 196.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह सुबह 198 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था।

निफ्टी में सपाट कारोबार

NSE पर निफ्टी इंडेक्स 60.75 अंक नीचे 14,502.70 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में HDFC और बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर है। इसी तरह UPL, बजाज फिनसर्व और श्री सीमेंट के शेयरों में 2-2% की गिरावट है। जबकि ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी है। इंडेक्स में BPCL, IOC और ONGC के शेयर 2-2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाजारों में सपाट कारोबार

कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार पॉजिटिव खबरों के बीच वैश्विक बाजारों में सपाट कारोबार हुआ। बुधवार को एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.71% ऊपर बंद हुआ। इसी तरह जापान का निक्केई इंडेक्स 1% ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा हेंगसेंग और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स बंद हुए। कल अमेरिकी बाजारों में भी सुस्ती रही। नैस्डैक इंडेक्स 0.28% ऊपर बंद हुआ था। वहीं, यूरोप के बाजारों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी।

कल रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था घरेलू शेयर बाजार

कल सेंसेक्स 247.79 अंक ऊपर 49,517.11 पर बंद हुआ था। मंगलवार को बाजार की तेजी में बैंकिंग और ऑटो शेयर सबसे आगे रहे थे। इसमें सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंकों के शेयरों में दर्ज की गई थी। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 78.70 अंक ऊपर 14,563.45 पर बंद हुआ था। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ था। NSDL के मुताबिक 2021 में इक्विटी मार्केट में 12 जनवरी तक विदेशी निवेशकों ने कुल 13,771 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here