इसी महीने खत्म हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में कई तरह के फेस मास्क पेश किए गए थे। इनमें से एक अमेरिकी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी रेजर ने भी पेश किया था। इस कॉन्सेप्ट मास्क को प्रोजेक्ट हेजल का नाम दिया गया है। अब इस मास्क से जुड़ी नई जानकारी सामने आई हैं।
गेम खेलने के दौरान मास्क का इस्तेमाल कर पाएंगे
नई जानकारी के मुताबिक, ये N95 क्लास फेस मास्क है। इसे गेमिंग पर्पज से भी तैयार किया जा रहा है। यानी इसे लगाकर आप आउटडोर गेम्स खेल पाएंगे। मास्क की वजह से सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं होगी। इसे वेंटिलेशन फंक्शन के साथ डिजाइन किया जा रहा है। कंपनी का दावा है मास्क के अंदर सांसों से बनने वाली गर्म हवा वेंटिलेशन की मदद से बाहर जाएगी और बाहर की शुद्ध हवा अंदर आएगी।
हैंड्सफ्री कॉलिंग कर पाएंगे
मास्क में इनबिल्ट माइक के साथ एम्पलीफायर भी मिलेगा। यानी मास्क को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद कॉल आने पर आपको मास्क निकालने की जरूरत नहीं होगी। आप हैंड्सफ्री कॉलिंग कर पाएंगे। बात सुनने के लिए इसमें स्पीकर भी मिलेंगे।
UV लाइट वाला रिचार्जेबल बॉक्स
कंपनी मास्क के साथ एक बॉक्स देगी। इस बॉक्स में रखकर ही मास्क को चार्ज कर पाएंगे। बॉक्स के अंदर UV स्टेरिलाइजर लाइट दी गई हैं। जो मास्क को सैनिटाइज करेंगी। हालांकि, ये मास्क कितनी देर में चार्ज होगा इस बारें कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।
मास्क का फ्रंट ट्रांसपेरेंट होगा
इस मास्क के फ्रंट हल्क ब्लैक कलर का ग्लास मिलेगा, जो ट्रांसपेरेंट होगा। इसके अंदर लाइट दी हैं और लो लाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अंधेरा होने पर जब इन लाइट को ऑन किया जाएगा तब मास्क के अंदर से चेहरा साफ दिखाई देगा। बातचीत के दौरान मुंह नजर आएगा। ताकि कन्वर्शेसन बेहतर हो पाए। इन लाइट्स को ऑन करने के लिए ऑटो मोड भी मिलेगा।
कीमत, बिक्री के बारे में अभी जानकारी नहीं
कंपनी इस मास्क को प्रोजेक्ट हेजल के तहत तैयार कर रही है। फिलहाल ये कॉन्सेप्ट मॉडल है। ऐसे में अभी इसकी कीमत और बिक्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसे किन देशों में बेचा जाएगा, इस बारे में भी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।