मुंबई इंडियंस से रिलीज किए जाने के बाद नाथन कूल्टर नाइल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम से रिलीज किए जाने के बाद दिग्गज तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। नाथन कूल्टर नाइल ने कहा है कि उन्हें इस बात की उम्मीद थी उन्हें मुंबई इंडियंस टीम से रिलीज किया जा सकता है। यहां तक कि उन्होंने आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला भी खेला था और दो विकेट चटकाए थे।

Advertisement

नाथन कूल्टर नाइल इस वक्त बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि पिछला मुकाबला उनके लिए अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 19वें ओवर में 19 रन दे दिए। इस खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें पता चला कि उन्हें मुंबई इंडियंस टीम से भी रिलीज कर दिया गया है।

नाथन कूल्टर नाइल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से खास बातचीत में कहा “19वें ओवर में मुझे काफी रन पड़ गए और फिर उसके बाद मुंबई इंडियंस टीम से बाहर किए जाने का मेल भी आ गया। हालांकि मुझे इसकी पहले से ही उम्मीद थी। उन्होंने मुझे पेड किए थे, इसलिए मैंने सोचा था कि ऐसा होने जा रहा है। उम्मीद है कि इस सीजन की नीलामी में मुझे दोबारा चुन लिया जाएगा। मुझे बस आईपीएल में चुने जाने की उम्मीद है।”

आईपीएल 2020 में नाथन कूल्टर नाइल ने सात मैचों में कुल पांच विकेट लिए थे और उनका इकॉनमी रेट 7.92 का रहा था। उन्होंने फाइनल मुकाबला भी खेला था और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उस मुकाबले में दो विकेट चटकाए थे।

वहीं नाथन कूल्टर नाइल को ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी चुने जाने का भरोसा नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच टी20 मैचों के लिए अगले महीने न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है लेकिन नाथन कूल्टर नाइल को नहीं लगता है कि उन्हें टीम में जगह मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here