बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें: राजस्थान में पेट्रोल की कीमतें 100 के करीब

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार यानी 23 जनवरी को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया। इससे राजस्थान में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के करीब पहुंच गईं। भोपाल में पेट्रोल 93.56 रुपए और मुंबई में यह 92.28 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जनवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8 बार बढ़ोतरी हो चुकी है।

Advertisement

उधर, दिल्ली में 23 जनवरी को पेट्रोल 85.70 रु. और डीजल 75.88 रु. प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीजल की कीमतों में 26 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। इसके पहले शुक्रवार को भी डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ी थीं।

राजस्थान के गंगानगर में 97.50 रु./लीटर पर पहुंचा पेट्रोल
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के गंगानगर इलाके में पेट्रोल की कीमतें 97.50 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। डीजल के दाम 88.91 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 93.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अगर पेट्रोल की कीमतें ऐसी ही बढ़ती रहीं तो यह जल्द ही 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा छू सकती है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
जयपुर 93.20 85.27
भोपाल 93.56 83.82
पटना 88.18 81.02
रायपुर 84.37 82.25
चंडीगढ़ 82.50 75.61
पानीपत 83.09 75.77
अमृतसर 87.43 78.17
गांधीनगर 83.21 81.90

 

जनवरी में अब तक पेट्रोल 1.99 और डीजल 2.01 रु./लीटर महंगा हुआ
जनवरी में अब तक 8 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 1.99 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं अगर डीजल की बात करें तो इसकी कीमत में इस महीने अक तक 2.01 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

7 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 83.71 रुपए और डीजल 73.87 रुपए/लीटर पर बिक रहा था। इसके बाद 29 दिनों तक इनके दाम नहीं बढ़े। 6 जनवरी को इस महीने पहली बार इनके दाम बढ़ाए गए थे।

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नए रेट जारी करती हैं। पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।

इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता ‘HPPrice’ लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here