बंजर जमीन पर पुआल रखने के विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-पुत्र को गोली मारी

वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत चिरईगांव में शनिवार सुबह स्थानीय पत्रकार और उसके बेटे को जमीनी विवाद में पड़ोसी ने गोली मार दिया। पड़ोस के रहने वाले दीपक मिश्रा से सुरेंद्र पांडेय के बीच विवाद चल रहा था। पास के बंजर जमीन पर पुआल रखने को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों को BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बेटे पवन पांडेय की हालत गंभीर बनी है।

Advertisement

मोबाइल पर सुबह सुरेंद्र पांडेय रामायण सुन रहे थे

एसपी ग्रामीण विनय सिंह ने बताया कि दीपक मिश्रा पेशे से ड्राइवर है। पडोसी पूर्व प्रधान सुरेंद्र पांडेय से बंजर की जमीन पर पुआल रखने को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दीपक मिश्रा ने कुछ दिनों पहले पुआल हटाने को लेकर धमकी भी दिया था। आज सुबह गोली मारकर वो मौके से फरार हो गया।

ग्रामीण प्रणय मिश्रा ने बताया कि दीपक मिश्रा कल रात को अपने घर के बाहर भी फायरिंग किया था। आज सुबह सुरेंद्र से पुआल को लेकर बहस के दौरान गोली मार दिया। जब उनको बचाने उनका बेटा पवन आया तो दीपक ने उसपर भी कई फायर कर दिया। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here