लालू को दिल्ली AIIMS भेजा गया: राजद चीफ को सांस लेने में परेशानी

नई दिल्ली। राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें निमोनिया है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराने की सिफारिश की है। जेल प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद रांची पुलिस की निगरानी में लालू यादव एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से विशेष विमान के जरिए उन्हें दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया जाना है।

Advertisement
एयरपोर्ट रवाना होते समय RIMS की एंबुलेंस के अंदर बैठे लालू प्रसाद यादव।
एयरपोर्ट रवाना होते समय RIMS की एंबुलेंस के अंदर बैठे लालू प्रसाद यादव।

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) में भर्ती थे उनकी हालत बिगड़ने पर 8 सदस्यीय मेडिकल टीम ने लालू की हेल्थ और उनकी रिपोर्ट की समीक्षा की थी। इसके बाद टीम ने लालू को दिल्ली भेजने की सिफारिश की। शनिवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत स्थिर बताई गई। उनका कोविड टेस्ट भी निगेटिव आया। लेकिन, HRCT रिपोर्ट में निमोनिया पाया गया है।

शुक्रवार की जांच में भी फेंफड़ों में संक्रमण मिला
शुक्रवार को लालू यादव की अलग-अलग जांच कराई गई थी। इसमें इको कार्डियोग्राफ, एक्स-रे, न्यूमोनिक, कोविड, ब्लड, USG KUBP और HRCT शामिल है। इसमें निमोनिया के अलावा सारी रिपोर्ट सामान्य आई थीं। लेकिन, HRCT और KUBP से फेफड़ों में संक्रमण का पता चला है।

तेजस्वी यादव लालू से मिलने पहुंचे
लालू यादव के बेटे तेजस्वी दोपहर 3.20 बजे RIMS पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण है। उनकी हालत में भारी गिरावट आई है।

शनिवार दोपहर को लालू यादव से मिलने पहुंचे उनके बेटे तेजस्वी यादव। उनके साथ झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और श्रम मंत्री सायनद भोक्ता भी थे।
शनिवार दोपहर को लालू यादव से मिलने पहुंचे उनके बेटे तेजस्वी यादव। उनके साथ झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और श्रम मंत्री सायनद भोक्ता भी थे।

गुरुवार को लालू की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनका पूरा परिवार रांची पहुंच गया था। शुक्रवार शाम को राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी RIMS में करीब 6 घंटे तक लालू के साथ रहे। तब तेजस्वी यादव ने बताया था कि लालू के चेहरे पर काफी सूजन है। वे पहले से काफी ज्यादा कमजोर हो गए हैं। उन्होंने रांची में ही रहने की बात कही थी।

29 महीने से RIMS में इलाज करवा रहे हैं लालू
करीब ढाई साल से RIMS में लालू यादव का इलाज चल रहा था। 29 अगस्त 2018 को उन्हें कार्डियोलॉजी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। यहां कुत्तों की आवाज से परेशानी होने के बाद 5 सितंबर 2019 को उन्हें RIMS के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया था। 5 अगस्त 2020 को लालू को कोविड संक्रमण के डर से RIMS डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद दिसंबर में उन्हें दोबारा बंगले से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here