6 महीने में डिप्रेशन से हारी कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रामैया ने किया सुसाइड

कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रामैया ने सोमवार काे आत्महत्या कर ली। उनका शव बेंगलुरु में उसी आश्रम के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला जहां उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, इसी सिलसिले में वे संध्या किरण आश्रम में रह रहीं थी।

Advertisement

जयश्री कन्नड़ बिग बॉस सीजन-3 में हिस्सा ले चुकी थीं। पिछले साल जुलाई 2020 में भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जीवन के प्रति निराशा जाहिर करते हुए इच्छा-मृत्यु की बात भी कही थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी।

उस वक्त जयश्री ने एक वीडियो शेयर कर लिखा था- दुनिया और तनाव को अलविदा। मैं यह सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं सुदीप सर से आर्थिक मदद की उम्मीद भी नहीं कर रही हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं लेकिन बेहद तनाव में हूं। मैं जीवन में कई सारी परेशानियों से जूझ रही हूं। मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया और मैं इससे उबर नहीं पा रही हूं। मैं एक लूजर हूं। मुझे दया मृत्यु मिलनी चाहिए। मैं अभी यही उम्मीद कर रही हूं। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज.. प्लीज मुझे दया मृत्यु दीजिए।

जयश्री की मौत के बाद किच्चा को धन्यवाद देने लिखी गई उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है।
जयश्री की मौत के बाद किच्चा को धन्यवाद देने लिखी गई उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है।

किच्चा सुदीप मसीहा बनकर आए थे
इसके पहले जुलाई 2020 को जयश्री ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन किया था। जब उन्होंने यह पोस्ट किया था, तब किच्चा ने कॉल कर उनसे बात की थी। इसका जिक्र भी जयश्री ने सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा था- बहुत बहुत धन्यवाद सुदीप सर, मेरी चिंता के लिए। आपने अपनी टीम के साथ मेरी जान बचाई। मेरे प्यारे दोस्तों और फैन्स को मेरा प्यार। माफ कीजिए मेरी वजर से आपको परेशानी हुई, मैं अब पुराने फॉर्म में वापस आ गई हूं। मीडिया को भी मेरा सपोर्ट करने के लिए बहुत शुक्रिया और ढेर सारा प्यार।

काम न मिलने से परेशान थीं एक्ट्रेस
सोमवार को जयश्री को परिवार और दोस्तों ने कई बार फोन और मैसेज किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तब उनके दोस्तों ने आश्रम के मैनेजमेंट से इस बारे में पता लगाने कहा। जब आश्रम के अधिकारी उनके कमरे में पहुंचे तो जयश्री को पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद अथॉरिटी ने पुलिस को इस घटना के बारे में खबर की। बेंगलुरु की मदनायकानहल्ली पुलिस के मुताबिक जयश्री ने रविवार रात फांसी लगाई है।

बिग बॉस के अलावा वे कन्नड़ फिल्म उप्पु हुली खारा और कन्नड़ गोथिल्ला में नजर आईं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here