बिग बॉस 14 वीकेंड का वॉर: घर में पहुंचे पत्रकारों ने रुबीना-अभिनव से पूछे तीखे सवाल

कलर्स चैनल ने बिग बॉस 14 के आने वाले एपिसोड वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है। जहां शो पर आए पत्रकारों ने रुबीना दिलाइक और पति अभिनव शुक्ला से उनके शो के खत्म होने के बाद के बारे में पूछा कि ‘आप लोग साथ रहेंगे या अलग हो जाएंगे।’ वहीं दूसरी तरफ कुछ पत्रकारों ने राहुल वैद्य को भी निशाने पर लिया और उनकी रुबीना दिलाइक से होने वाली लड़ाइयों के बारे में भी बात की।

Advertisement

रुबीना और अभिनव से क्यों पूछे तीखे सवाल

कुछ समय पहले रुबीना दिलाइक ने शो में कबूल किया था कि उनकी शादी में समस्याएं हैं। बाद में रुबीना और पति अभिनव एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ने वाले थे और दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने के लिए शो में हिस्सा लिया था। इस जोड़ी को अक्सर एक-दूसरे के साथ बहस करते देखा जाता है। इसलिए पत्रकारों ने उन दोनों के शो के खत्म होने के बाद के बारे में पूछा कि वे शो के बाद साथ रहेंगे या अलग हो जाएंगे।

कंटेस्टेंट के बीच में कॉम्पिटिशन

एक हफ्ते की मौज-मस्ती, लड़ाई-झगड़े और ड्रामा से भरपूर होने के बाद, बिग बॉस 14 का अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच होगी पावरफुल परफॉर्मेंस और वे एक-दूसरे के साथ कॉम्पिटिशन करते भी नजर आएंगे। अभिनव शुक्ला और अली गोनी बॉक्सिंग रिंग में लड़ने के लिए तैयार दिखेंगे, वहीं रुबीना और राखी के बीच एक डांस बैटल भी होगा। वे दोनों ‘डोला रे डोला’ पर डांस करती भी दिखेंगी। वहीं कुछ पत्रकार बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगे, ताकि कंटेस्टेंट से कुछ दिलचस्प जवाब मिल सकें।

देवोलीना ने निक्की को कहा लूजर

प्रोमो में देवोलीना भट्टाचार्जी और निक्की तम्बोली को लड़ते भी दिखाया गया है। जिसमें देवोलीना ने निक्की को ‘यू आर अ लूजर’ कह कर बुलाया। ऐसा लगता है कि पुराने कन्टेस्टॅन्ट और अन्य सेलिब्रिटी भी मेहमान बनकर वीकेंड का वार में आ सकते हैं। अब तक, प्रोमो बिग बॉस 7 की काम्या पंजाबी को घर में कंटेस्टेंट के बीच दिख रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here