ऑफिशियल अनाउंसमेंट: डायरेक्टर एसएस राजामौली की ‘RRR’ दशहरा पर होगी रिलीज

डायरेक्टर एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘RRR’ की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। साउथ के सुपर स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘RRR’ अब दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बात की जानकारी आलिया भट्‌ट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर दी। राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन, श्रिया सरन और आलिया भट्ट भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Advertisement

‘RRR’ 13 अक्टूबर को होगी रिलीज
आलिया भट्‌ट ने पोस्टर शेयर कर लिखा, ” ‘RRR’ के लिए तैयार हो जाइए। 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।” फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता डीवीवी दानय्या ने कहा, “हम ‘RRR’ की शूटिंग शेड्यूल के अंत के करीब पहुंच गए हैं और इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। हम दर्शकों के साथ सिनेमाघरों में दशहरा जैसे बड़े उत्सव को मनाने के लिए भी बेहद उत्साहित हैं।”

कोरोना के कारण टाल दी गई थी रिलीज डेट
फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बन रही है। यह फिल्म 1920 के दशक के क्रांतिकारियों अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की लाइफ पर बेस्ड है। पहले यह मल्टी-स्टारर पीरियण ड्रामा फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था।

450 करोड़ के बिग बजट में बन रही है ‘RRR’
‘RRR’ को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और जूनियर एनटीआर इन दिनों फिल्म के क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। ‘बाहुबली’ जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले राजामौली की ‘RRR’ 450 करोड़ रुपए के बिग बजट में बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here