नोटबंदी की अफवाह: बंद नहीं होंगे 100, 50 और 10 रुपये के पुराने नोट

नई दिल्ली। पिछले दिनों एक बार फिर डीमॉनेटाइजेशन होने की अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं। सरकार 100, 50 और 10 रुपये के छोटे करेंसी नोट बंद नहीं करने जा रही है, यह बात RBI ने कही है।

Advertisement

रिजर्व बैंक ने ट्विटर पर दिया क्लैरिफिकेशन ​​​​​

रिजर्व बैंक ने छोटे करेंसी नोटों को लेकर यह क्लैरिफिकेशन ट्विटर पर दिया है। उसने कहा है, ‘मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि 100, 50 और 10 रुपये के करेंसी नोट बंद किए जा सकते हैं। इस बाबत हम यह स्पष्टीकरण जारी कर रहे हैं कि ऐसी खबरें सही नहीं हैं।’

मीडिया में पिछले वीकेंड पर खबरें आई थीं

पिछले वीकेंड पर मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि इन करेंसी नोट की पुरानी सीरीज को जल्द बंद किया जा सकता है। कहा जा रहा था कि RBI इसी साल मार्च तक 100, 50 और 10 रुपये के छोटे करेंसी नोट बंद करने के कदम उठा सकता है।

नोटबंदी के बाद जारी हुए ये नए नोट

नोटबंदी के बाद से अब तक RBI अलग-अलग वैल्यू वाले 7 करेंसी नोट जारी कर चुका है। इसमें 2000, 500, 200, 100, 50, 20 और 10 रुपए की वैल्यू वाले नोट शामिल हैं। ये सभी महात्मा गांधी सीरीज के नोट हैं और सभी के पीछे ऐतिहासिक स्थानों की तस्वीरें छपी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here