बॉलीवुड वेब सीरीज में अलग अंदाज में नजर आएंगे विनोद यादव

फिल्म ‘गुंडा’ से चर्चित हुए अभिनेता विनोद यादव जल्द ही एक वेब सीरिज में नजर आएंगे, जिसमें वे अलग रोल निभा रहे हैं। अन्नी फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली वेब सीरीज में विनोद एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता विनोद यादव ने बताया कि वे जल्द ही बॉलीवुड के एक जानेमाने निर्देशक के साथ एक वेब सीरीज करने जा रहे हैं।

Advertisement

यह वेब सीरीज एक्शन से भरपूर होगी। उन्होंने कहा कि इसमें उनका लीड किरदार काफी शानदार होने वाला है और वे इस किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं।

आमिर खान को अपना आदर्श मानने वाले अभिनेता विनोद इस वेब सीरीज में अपने शरीर को रोल की मांग के मुताबिक ढालने में लगे हैं।

इस वेब सीरीज पर ज्यादा खुलासा नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि यह सीरीज अब तक आई हुई सभी वेब सीरीजों से अलग होगी, जो दर्शकों को पूरा मनोरजंन करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस वेब सीरिज के अन्य कलाकारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलाकारों के नाम की घोषणा के साथ इसका जल्द मुहूर्त भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here